छात्रवृति हेतु नोडल अधिकारी द्वारा आवेदनों का सत्यापन आवश्यक
|
-
|
अशोकनगर | 12-जनवरी-2021
|
भारत सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक,पोस्ट मैट्रिक,मेरिट कम मीन्स छात्रवृति योजनान्तर्गत वर्ष 2020-21 हेतु शैक्षणिक संस्था के नोडल अधिकारी द्वारा ऑनलाईन आवेदनों के साथ जमा किये गये दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना आवश्यक है। शैक्षणिक संस्था के नोडल अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों से आय,जाति,अंकसूची,जन्म प्रमाण पत्र,मूल निवासी,आधार कार्ड प्राप्त कर प्रत्येक विद्यार्थी की फाईल संधारित की जायेगी। शैक्षणिक संस्थाओं के लंबित रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने हेतु पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
(48 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|