बर्ड फ्लू रोग के नियंत्रण एवं शमन हेतु प्रभावित क्षेत्र में की गई कार्यवाही
|
-
|
होशंगाबाद | 12-जनवरी-2021
|
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ जितेंद्र कुल्हारे ने बताया कि जिले के बाबई तहसील के सामने खुले प्रांगण में मृत मिले कौए में एवियन इनफ्तारंजा (बर्ड फ्लू) रोग के वायरस की पुष्टि होने पर, नगर पंचायत बाबई द्वारा रोग के नियंत्रण एवं शमन के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, प्रभावित स्थान के 01 किलोमीटर के क्षेत्र में, सेनीटाइजेशन की कार्यवाही कराई गई। साथ ही तहसीलदार बाबई द्वारा बाबई नगरीय क्षेत्र में मुर्गी उत्पाद के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आज 12 जनवरी 2021 को होशंगाबाद में 01 चिड़िया, सिवनी मालवा में 01 चिडिया, 2 कबूतर, 01 कौआ तथा सोहागपुर में 01 पक्षी इस प्रकार कुल 06 पक्षी मृत पाये गये, आज दिनांक तक कुल 35 पक्षी मृत पाये गये है जिन्हें स्थानीय प्रशासन की मदद से निर्धारित प्रक्रिया अनुसार डिस्पोज कराया गया है।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|