जिला स्तरीय उपार्जन समिति का गठन
|
-
|
दतिया | 13-जनवरी-2021
|
रबी विपणन वर्ष 2021-22 की नीति अनुसार किसान पंजीयन एवं समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी हेतु प्राप्त समसस्याओं के निराकरण एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्तरीय उपार्जन समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय उपार्जन समिति में कलेक्टर अध्यक्ष रहेंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी सदस्य सचिव, जिला लीड बैंक ऑफीसर, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, सहायक आयुक्त सहकारिता विभाग, जिला सूचना अधिकारी (एनआईसी), महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिला विपणन अधिकारी (मार्कफेड), जिला मुख्यालय के शाखा प्रबंधक एमपीडब्लूएलसी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, अधीक्षक-भू अभिलेख, सचिव कृषि उपज मंडी जिला मुख्यालय दतिया, जिला प्रबंधक ई-गर्वनेंस दतिया सदस्य रहेंगे।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|