जन जागरुकता अभियान "सम्मान" के संचालन हेतु बैठक हुई आयोजित
|
शहर के मुख्य चौराहे घंटा घर पर पुलिस की टीम द्वारा पीपीटी का किया गया प्रदर्शन
|
हरदा | 13-जनवरी-2021
|
 जन जागरूकता अभियान सम्मान कार्यक्रम में आज 13 जनवरी 2021 को पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा सभी सहयोगी विभागों के प्रमुख अधिकारियों की मीटिंग ली गई। जिसमे अभियान के नोडल अधिकारी एसडीओपी हिमानी मिश्रा, प्रशिक्षु डीएसपी निधि सक्सेना, वन स्टॉप सेन्टर, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, एनजीओ आदि उपस्थित हुए। अभियान को सफल बनाने हेतु सामाजिक संगठनो, एनजीओ तथा शासकीय संस्थाओं से महिला जागरूकता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई एवं संबंधित अधिकारियो को जबावदारी सौपी गई। बैठक के पश्चात शहर के मुख्य चौराहे घंटा घर पर पुलिस की टीम द्वारा पीपीटी दिखाया गया, जिसमें रक्षित निरीक्षक अनिल कुमरे, महिला अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक बबिता धुर्वे, थाना यातायात थाना प्रभारी वर्षा गौर, एएसआई मोहनसिंह राजपूत, एच.सी. रक्षक महेश शर्मा एवं अन्य सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहा। आम नागरिकों को महिलाओं की सुरक्षा एव सम्मान के बारे में जागरूक किया और महिलाओं के प्रति समाज की जन भागीदारी पर चर्चा की गई। नगर पालिका की गाड़ियों में महिला जागरूकता गाने के प्रचार प्रसार हेतु दिया गया एवं शहर के बाकी स्थानों पर पोस्टर लगाए गए।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|