आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही
|
कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 175 किलो महुआ लाहन का प्रकरण दर्ज
|
हरदा | 14-जनवरी-2021
|
 कलेक्टर श्री संजय गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीषकुमार अग्रवाल के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री माधुसिंह भयडिया के निर्देशन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी के. सी.चौहान के मार्गदर्शन में हरदा जिले आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में कुल 5 प्रकरण दर्ज किये गये। जिसमे आबकारी वृत हरदा के खेडिपुरा में 4 प्रकरण और पिलियाखल में 1 प्रकरण कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 175 किलो महुआ लाहन का प्रकरण दर्ज किया। महुआ लहान का मोके पर सैंपल लेकर शेष नष्ट किया। जप्तशुदा मुध्देमाल की अनुमानित कीमत 14375 रूपये है। उक्त कार्यवाही में प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर, उपनिरीक्षक संग्राम सिंह गोरे, उपनिरीक्षक कर्मेंद्र सिंह सावले, पुलिस उपनिरीक्षक अनिल राठौर, मुख्य आरक्षक डी पी मांझी, आरक्षक कृष्ण कुमार, सुरेश सिकेरिया, अशोक सराठे, राजा बकोरिया, दुर्गेश सेंगर, देवेन्द्र रघुवंशी तथा राजेन्द्र चौहान का योगदान रहा। उपरोक्त सभी प्रकरणों में पुलिस द्वारा कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
(10 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|