18 फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आयोजन हेतु चयन ट्रायल के संबंध में
|
-
|
राजगढ़ | 14-जनवरी-2021
|
संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार 18 फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आयोजन अण्डर-20 बालक/बालिका वर्ग में 25 से 27 जनवरी 2021 तकएथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। इस हेतु एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जिला स्तर पर खिलाडियों के चयन ट्रायल का आयोजन किया जाना है। चयन ट्रायल में सम्मिलित होने वाले खिलाडियों की आयु 27 जनवरी 2021 तक 20 वर्ष से कम होना चाहिए एवं 27 जनवरी 2021 को 16 वर्ष से कम आयु नही होना चाहिए। संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डॉबर ने बताया कि चयन ट्रायल में सम्मिलित होने हेतु खिलाड़ी 15 जनवरी 2021 को दोपहर 12:00 बजे तक अपने आधार कार्ड की छायाप्रति, 10 वीं की अंकसूची की छायाप्रति, जन्म प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट साईज फोटो कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग पुरा राजगढ़ में जमा करा सकते है। जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित चयन ट्रायल में खिलाडियों के आवास, भोजन एवं यात्रा हेतु विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का कोई व्यय नही किया जाएगा।
(10 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|