जिला स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता 23 जनवरी से
|
-
|
झाबुआ | 14-जनवरी-2021
|
खेल और युवा कल्याण विभाग एवं बैडमिन्टन मार्निंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 जनवरी 2021 के मध्य बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ में किया जा रहा हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता महिला एवं पुरूष वर्ग के लिये आयोजित की जा रही हैं। जिले की महिला खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिला खिलाडियों के लिये प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क रहेगी, एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कोई भी महिला भाग ले सकती हैं, आयु सीमा का कोई बंधन नहीं हैं। पुरूष वर्ग के लिये जिला स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के समस्त शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं व्यापारी वर्ग भाग ले सकते हैं। भाग लेने के इच्छुक खिलाडी, जो झाबुआ शहरी के क्षेत्र के निवासी हो उनके लिये खेल परिसर में पंजीयन करवाना अनिवार्य हैं। खेल परिसर में पंजीयन की रसीद दिखाने पर ही प्रतियोगिता में प्रवेश दिया जावेगा। जिला स्तरीय बैडमिन्टन खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाडी कार्यालयीन समय प्रातः 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे के मध्य जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, कार्यालय झाबुआ में एवं बैडमिन्टन मार्निंग क्लब के श्री उमंग सक्सेना, मो0 9425101373, श्री निखिलेश नामदेव, मो0 9425033007 पर सम्पर्क कर, पंजीयन करवा सकते हैं।
(10 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|