सीईओ जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन ने सोंडवा में मैदानी स्तर पर कार्यो का जायजा लिया
|
-
|
अलिराजपुर | 14-जनवरी-2021
|
 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन ने विकासखंड सोंडवा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निरीक्षण करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जैन ने ग्राम पंचायत बयडिया, कडवानिया, करजवानी, मथवाड क्षेत्र में भ्रमण करते हुए प्रस्तावित खेल मैदान स्थल, सुदूर संपर्क के निर्माण तथा मनरेगा अंतर्गत नाला गहरीकरण सहित अन्य कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होनें स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत निर्मित किए गए सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होने पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य सम्पादन संबंधित दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने डूब क्षेत्र में मूलभूत आवश्यकताओं संबंधित जायजा लिया। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत श्री मुवैल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
(2 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|