कैबिनेट मंत्री एवं सांसद द्वय करेंगे कई ग्रामों की जल नल योजना का भूमि पूजन
|
-
|
बड़वानी | 14-जनवरी-2021
|
प्रदेश के पशुपालन सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी तथा लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, 15 जनवरी को 9 ग्रामों में पहुंचकर जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल के क्रियाशील नल कनेक्शन कार्य का भूमि पूजन करेंगे। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार 15 जनवरी को उक्त कार्य का भूमि पूजन एवं कार्यकर्ताओं, आमजनों से भेंट एवं उनकी समस्याओं के निवारण के लिए जनप्रतिनिधि प्रातः 10 बजे ग्राम मोरानी, 11 बजे ग्राम खड़की, दोपहर 12 बजे ग्राम मंदील, दोपहर 1.15 बजे ग्राम सनगांव, 2 बजे ग्राम खजुरी, 3 बजे ग्राम सांगवीठान, 4 बजे ग्राम बकवाडी, शाम 5 बजे ग्राम निहाली, शाम 6 बजे ग्राम वासवी पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
(7 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|