श्रवण बाधित दिव्यांगों को अब ऑडियोमेट्री के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिले से बाहर- डॉ प्रकाश यादव
|
-
|
बड़वानी | 14-जनवरी-2021
|
 साथी हाथ बढ़ाना एक अकेला थक जाएगा मिलकर साथ निभाना, यह पंक्तियां सदैव सामुदायिक कार्यों में सार्थक होती दिखाई देती है। जब हम किसी सार्वजनिक प्रकल्प के लिए संसाधनों की व्यवस्था में प्रयास करते हैं तो देर से ही सही पर वह आवश्यकता निश्चित ही पूर्ण होती है। उक्त बातें आशा ग्राम ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ प्रकाश यादव ने श्रवण बाधित दिव्यांग जनों के हितार्थ ऑडियोमेट्री मशीन के शुभारंभ के अवसर पर कहीं। जिले के श्रवण बाधित दिव्यांग जनों को कई वर्षों से ऑडियोमेट्री टेस्ट के लिए इंदौर एवं खरगोन जाकर ऑडियो मीटर टेस्ट कराना होता था, तभी उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो पाते थे। ऑडियोमेट्री की उपलब्धता श्रवण बाधितो के लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर सुनिश्चित करने के लिए आशा ग्राम ट्रस्ट निरंतर प्रयासरत था। इस दिशा में उदार मना दानदाता के सहयोग से केंद्र पर ऑडियोमेट्री की सुविधा उपलब्ध हो गई है। जिसका शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ प्रकाश यादव एवं सचिव डॉक्टर शिव नारायण यादव ने मकर सक्रांति के पावन अवसर पर किया। केंद्र पर पूर्व से ही उपलब्ध विशेषज्ञ दीपेंद्र पटेल के द्वारा अब कार्यालयीन समय में दिव्यांग जनों के परीक्षण प्रतिदिन किए जाएंगे। इस दौरान आशा ग्राम ट्रस्ट के न्यासी डॉ आर सी चोयल एवं ट्रस्ट व जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे
(2 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|