जिले में 5 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव
|
-
|
बड़वानी | 14-जनवरी-2021
|
बड़वानी में बुधवार की देर शाम को 5 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 2818 हो गई है। इसमें से 2732 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 58 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 28 लोगो की मृत्यु हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की देर शाम को जिस 5 व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमे अंजड़ की 33 वर्षीय पुरूष, निहाली की 23 वर्षीय महिला, उपला का 61 वर्षीय पुरूष, ठीकरी का 32 वर्षीय पुरूष, निवाली 30 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।
(2 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|