सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर और सेल्स मेन भर्ती कैंप आयोजित
|
-
|
आगर-मालवा | 14-जनवरी-2021
|
जनपद पंचायत सुसनेर सीईओ पराग पंथी के मार्गदर्शन एवं म. प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से आज गुरूवार को जनपद पंचायत सुसनेर सभा कक्ष मे भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं इंडिगो सैफ मल्टिप्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर ओर सेल्स मेन भर्ती केम्प का आयोजन किया गया। जसमें गांवो से 52 शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी ने पंजीयन करवाया। जिसमें से एस. आई. एस. इंडिया लिमिटेड नीमच के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पोटर व सहायक मनोज उपाध्याय के मापदंड के अनुसार 18 युवाओं का चयन किया गया और सेल्समैन में 3 युवाओं का चयन किया गया। कुल 21 युवाओं का चयन किया गया। भर्ती शिविर में सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का उपयोग किया गया। कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए। इन चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नोकरी दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे यस बैंक, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, खजुराहो मंदिर, उज्जैन महाकाल मंदिर, सांची स्तूप, दिल्ली व गुड़गांव में 12000 से 14000 सैलरी पर रखा जाएगा हर साल वेतन वर्दी पेंशन, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल, दो बच्चों की पढ़ाई देहरादून आईपीएस स्कूल में। आगर में 15 जनवरी एवं बड़ौद में 16 जनवरी को आयोजित होगी भर्ती शिविर
जनपद पंचायत आगर में 15 जनवरी को तथ्सस जनपद पंचायत बड़ोद में 16 जनवरी को प्रात: 11:00 से 4 बजे तक कैंप आयोजित किया जाएगा। इच्छुक बेरोजगार जिनकी योग्यता 10वीं पास उम्र 21 से 37 वर्ष, उचाई 168 सेंटीमीटर हो वे उक्त स्थानों में 10 वी की अंकसूची की फोटो कॉपी दो फोटो रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रुपए चके साथ उपस्थित हो सकते।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|