सुशासन टीम के सदस्यों ने गांवों में योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली
|
-
|
आगर-मालवा | 14-जनवरी-2021
|
जिले में शासकीय योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति से अवगत होने हेतु सुशासन टीम के सदस्यों ने गुरूवार को ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया गया। अपने भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणजनों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनका पात्रता अनुसार लाभ लेने के लिए आव्हान् किया। साथ ही उनसे प्रतिमाह उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण, आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन, आयुष्मान योजना में पंजीकृत परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने, मनरेगा के तहत् जाबकार्ड धारी हितग्राही को रोजगार पर लगाना, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना मे मिलने वाले लाभ आदि के बारे में जानकारी लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्तर पर वस्तुस्थिति देखी गई। अधिकारियों ने ग्राम स्तर पर मूलभूत सुविधाओं के बारे मे भी जानकारी ली। साथ ही निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया। जिन गांवों में गौ-शालाएं संचालित है, उनका निरीक्षण कर अधिकारियों ने गायों के लिए भूसा, पेयजल आदि की उपलब्धता रखने हेतु कहा गया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने जिले में वर्तमान में बर्ड-फ्लू वायरस आवश्यक सावधानी बरतने हेतु जन-जागरूकता भी लाई गई। इस दौरान पंचायत सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि भी गांवों में उपस्थित रहे।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|