देवास जिले में न्यायाधीश द्वारा वृद्धजन के बीच मनाया गया मकर संक्रांति पर्व
|
-
|
देवास | 14-जनवरी-2021
|
 जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मकर संक्रांति के अवसर पर अपर जिला न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री शमरोज खान एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शक्ति रावत द्वारा बसेरा वृद्धाश्रम देवास में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाकर समस्त वृद्धजन के स्वास्थ्य एवं भोजन के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित वृद्धजन को मकर संक्रांति की शुभकामनायें दी गई एवं उनके मनोरंजन के लिए आयोजित पंतग एवं गिल्ली डंडा के खेल में सचिव महोदय एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा सहभागिता की जाकर उनका उत्साह वर्धन किया गया, जिससे उनके बालपन की स्मृतियां पुनः जागृत हुयी। इस अवसर पर सभी वृद्धजन को तिल के लडडूओं का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री शमरोज खान द्वारा वृद्धजन को उनके विधिक अधिकारों, विधिक सहायता, नालसा की वरिष्ठ नागरिको के लिए विधिक सेवा योजना 2016 एवं उनसे संबधित शासन की विभिन्न योजनाओ से अवगत कराया गया।
(45 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|