देवास जिले में चलाया जा रहा है अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान
|
आबकारी विभाग द्वारा अवैध हाथ-भट्टी मदिरा जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
|
देवास | 14-जनवरी-2021
|
आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में देवास के प्रतापनगर में कार्यवाही की गई। कार्यवाही में 02 रिहायशी मकान से कुल 19 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त की जाकर 02 प्रकरण मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के पंजीबद्ध कर आरोपी विनोद पिता प्रताप तथा राजेश पिता संतलाल को गिरफ्तार किया गया। जप्त समस्त सामग्री की कीमत 3 हजार 800 रूपये है। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री महेश पटेल, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी सम्मिलित थे। आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|