सी.एम. हेल्पलाईन में न्यूनतम संतुष्टि के साथ शिकायतों का निराकरण करने वाले 19 अधिकारियों को स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने के निर्देश
|
-
|
धार | 15-जनवरी-2021
|
कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सी.एम. हेल्पलाईन में न्यूनतम संतुष्टि के साथ शिकायतों का निराकरण करने वाले 19 अधिकारियों को स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होनें बताया कि सी.एम. हेल्पलाईन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है, जिसके अंतर्गत आम नागरिक अपनी समस्याएं शासन तक पंहुचा सकते है एवं उसका निराकरण संतुष्टिपूर्वक होने की अपेक्षा करते है, किंतु इसके विपरित विगत 3 माह की रिपोर्ट अनुसार निम्न अधिकारियों द्वारा न्यूनतम संतुष्टि के साथ शिकायतों का निराकरण किया गया है, जिस हेतु कारण बताओं सूचना पत्र दिनांक 13 जनवरी 2021 को जारी कर 3 दिवस में स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। स्पष्टिकरण प्रस्तुत करनें वाले अधिकारीयों में उपायुक्त सहकारिता परमानंद गोदरिया, नायब तहसीलदार नागदा जितेन्द्रसिंह तोमर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रेमसिंह ओहरीया, नायब तहसीलदार बरमंडल प्रकाश परिहार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी धार ए.के. सत्यार्थी, श्रम पदाधिकारी ए पी सक्सेना, सीईओ जनपद पंचायत डही श्री एम एस कुशवाह, सीईओ जनपद पंचायत गंधवानी शचि जैन, तहसीलदार बदनावर अजमेरसिंह, सह प्राध्यापक डॉ. सुशील फडके, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भूजू सिंह मंडलोई, सहायक आयुक्त बृजेश चन्द्र पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. अनुसुईया गवली, महाप्रबंधक धार एस.के. सिरोठिया, कार्यपालन अभियंता धार संजय सौलंकी, सीईओ जनपद पंचायत कुक्षी व्ही.के. श्रीवास्तव, तहसीलदार धार भास्कर गाचले, सीईओ जनपद पंचायत बाग योगेन्द्रसिंह तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सरदारपुर राजेश वर्मा शामिल हैं।
(51 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|