जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु जांच चौकी स्थापित
|
-
|
शिवपुरी | 15-जनवरी-2021
|
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु तहसीलवार जांच चौकियां स्थापित की है। उक्त जांच चौकियों पर तीन पालियों में 24 घण्टे विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेशानुसार तहसील करैरा में अमोला पुल के पास, अशोक होटल, रायपहाड़ी, तहसील शिवपुरी में सतनबाड़ा नरवर रोड़, तहसील खनियांधाना में पिपरौदा ऊबारी, तहसील पोहरी में भौराना कस्बा शामिल है। चौकियों पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जांच पंजी संधारित की जाएगी। जिसमें जांच स्थल से निकलने वाले प्रत्येक रेत के वाहनों की जांच कर एन्ट्री की जाएगी। जांच स्थल पर बिना ईटीपी एवं ओवर लोड पाए जाने वाले वाहनों की सूची तत्काल संबंधित पर्यवेक्षक अधिकारी को दी जाएगी। संबंधित पर्यवेक्षक अधिकारी अपने दल के साथ जांच चौकी स्थल की सतत निगरानी कर प्राप्त निर्देशों का कढ़ाई से पालन करेंगे। किसी जांच चौकी पर बिना ईटीपी एवं ओवरलोड पाए जाने वाले वाहनों पर रेत नियम 2019 व गौण खनिज नियम 1996 के नियमों के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर प्रतिवेदन संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएगें।
(45 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|