पंचायत एवं नगर पालिका की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी
|
-
|
निवाड़ी | 15-जनवरी-2021
|
म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा दिनांक एक जनवरी 2021 की स्थिति में पंचायत एवं नगर पालिका की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निवाड़ी आशीष भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य तीन चरणों में सम्पन्न होगा। प्रथम चरण जो 7 जनवरी-2021 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी-2021 तक चलेगा जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा कंट्रोल टेविल का वेरीफिकेषान और अपडेषन कार्य किया जायेगा। द्वितीय चरण जो 20 जनवरी-2021 से प्रारंभ होगा, जिसमें विधानसभा की मतदाता सूची में बढ़े हुए मतदतााओं को संबंधित ग्राम पंचायत/नगरीय क्षेत्र में प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा जोड़ा जायेगा, विलोपित मतदाताओं को हटाना एवं मतदाताओं की जानकारी को संषोधित करते हुए एकीकरण कर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाषन 8 फरवरी-2021 को किया जायेगा। तृतीय चरण में 8 फरवरी-2021 से 15 फरवरी-2021 तक दावे आपत्ति प्राप्त की जाकर उनका अंतिम निराकरण करते हुए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाषन 03 मार्च-2021 को नगर पालिका/ग्राम पंचायत व अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाषन किया जायेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी निवाड़ी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी निवाड़ी व पृथ्वीपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) क्रमष: निवाड़ी व पृथ्वीपुर अनुभाग के लिए नियुक्त किया है। अपीलीय अधिकारी(पंचायत) सम्पूर्ण निवाड़ी जिले के लिए अपर कलेक्टर निवाड़ी होंगे। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र में नगर परिषद निवाड़ी के लिए अनुविभागीय अधिकारी, तरीचरकलां में नायव तहसीलदार तरीचरकलां, ओरछा में तहसीलदार ओरछा, पृथ्वीपुर के लिए तहसीलदार पृथ्वीपुर व जैरौन खालसा में नायव तहसीलदार जैरौन खालसा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही व्याख्याता व्ही.के.पुरोहित एवं प्राचार्य एन.सी. तिवारी तथा प्राचार्य अनुभाग पृथ्वीपुर के लिए आर.डी.वर्मा एवं राजेन्द्र मिश्रा को जिला स्तरीय मास्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।
(44 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|