सीएमएचओ और सिविल सर्जन सहित चिकित्सकों ने लगवाया टीका
|
कलेक्टर श्री राठी ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण
|
दमोह | 16-जनवरी-2021
|
आज जिले के लिये सुखद दिन रहा जब कोरोना की शुरूआत के अवसर पर कलेक्टर श्री तरूण राठी ने वेक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संगीता त्रिवेदी, सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी, डॉ. दिवाकर पटैल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रेक्शन अल्बर्ट, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रहलाद पटैल, डॉ. विशाल शुक्ला सहित अन्य चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर उनकी कोविड के दौरान सेवाओं की सराहना की। कलेक्टर श्री तरूण राठी ने वेक्सीनेशन और उसके बाद वेटिंग कक्ष में जाकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा की। सभी ने कहा वे स्वस्थ्य है, अच्छा महसूस कर रहे है। कोई परेशानी नहीं है। टीकाकरण डॉ.संगीता त्रिवेदी, डॉ..ममता तिमोरी, डॉ.प्रहलाद पटैल, डॉ.जलज बजाज, डॉ. विशाल शुक्ला, डॉ. दिवाकर पटैल सहित स्वास्थ्य कर्मियों का किया गया। आज यहां 100 लोगों को टीकाकरण किया जाना है।
(41 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|