अमरकंटक में मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय पर्यटन मंत्री का 21 जनवरी को आगमन संभावित
|
अमरकंटक में 85 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन, अमरकंटक में कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
|
अनुपपुर | 18-जनवरी-2021
|
 जिले के अमरकंटक में 21 जनवरी को मध्यप्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद पटेल के संभावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिलिन्द कुमार नागदेवे, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री अभिषेक चौधरी, एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेष पुरी, एसडीएम कोतमा श्री ऋषि सिंघई, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डेहरिया एवं जिले के विभाग प्रमुख उपस्थित थे। बैठक में अतिथियों एवं आगंतुकों के बैठक व्यवस्था, लाईजनिंग अधिकारियों की ड्यूटी एवं कार्यक्रम स्थल पर आवष्यक व्यवस्था के संबंध में निर्देष दिए गए। कलेक्टर श्री ठाकुर ने लोकार्पण एवं षिलान्यास तथा हितलाभ वितरण, पार्किंग, कोविड-19 को दृष्टिगत रख आवष्यक व्यवस्था सुनिष्चित करने, पेयजल आदि व्यवस्था सुनिष्चित करने के निर्देष अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री ठाकुर ने बैठक में बताया कि अमरकंटक में लगभग 85 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेष शासन के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री म.प्र. शासन श्री बिसाहूलाल सिंह, म.प्र. शासन की पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, सांसद हिमाद्री सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद पटेल द्वारा कन्या पूजन, संतों का सम्मान तथा लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा।
(39 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|