सांसद श्री राकेश सिंह ने की शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा
|
-
|
जबलपुर | 18-जनवरी-2021
|
सांसद श्री राकेश सिंह ने आज दोपहर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में शहर में नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विधायक श्री लखन घनघोरिया, श्री तरुण भनोत एवं श्री विनय सक्सेना, संभागायुक्त बी. चंद्रशेखर, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, नगर निगम आयुक्त अनूप कुमार एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। सांसद श्री सिंह ने बैठक में शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। सांसद ने बैठक में नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी भी ली। इस मौके पर स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा आने वाले पांच सालों के लिए शहर विकास की तैयार की गई कार्ययोजना पर प्रजेंटेशन दिया गया। सांसद ने कार्ययोजना पर विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त करने अलग से एक बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शहरी क्षेत्र में राज्य एवं केन्द्र शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में जिन प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा की गई उनमें जलप्रदाय, सड़कों का निर्माण, सीवरेज सिस्टम आदि शामिल थे।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|