
महिलाओें के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्र बिन्दू पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता अभियान सम्मान का प्रारंभ 11 जनवरी 2021 से 26 जनवरी 2021 तक किया जाना है। अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री म.प्र. शासन श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 11जनवरी 2021 को 13:30 बजे भोपाल से विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से किया गया है। इस अभियान को जिला स्तर पर कलेक्टर श्री संजय गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल, अति.पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के निर्देशन में जागरूकता अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती हिमानी मिश्रा, एसडीओपी हरदा के तत्वाधान में स्थानीयय पुलिस के अलावा जिला प्रशासन,नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, आंगनवाड़ी, एनजीओ, वन स्टाप सेंटर आदि विभागों के सहयोग से जिला हरदा में सम्मान अभियान चलाया जा रहा है।
महिला जागरुकता अभियान “ सम्मान “ के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 21 जनवरी 2021 को डिग्री कालेज हरदा में सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे स्केच प्रतियोगिता, दोपहर 12.00 से 02.00 बजे कलर पेंटिग प्रतियोगिता तथा दोपहर 03.00 बजे से 05.00 बजे तक टेगलाईन प्रतियोगिता, 21 जनवरी 2021 को उत्कृष्ट विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता दोपहर 12.00 बजे से कालेज वालों के लिये एवं 02.00 बजे हायर सेकेण्डरी स्कूल वाले विद्यार्थियों के लिये।, 22 जनवरी 2021 को प्रातः 11.00 से 01.00 बजे एल.बी.एस कालेज हरदा में निबंध नारी सुरक्षा एवं समाज का दायित्व, यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते रमंते तत्र देवतः, शसक्त नारी सशक्त समाज, महिला सुरक्षा में विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी की भूमिका, हमारे संस्कार एवं सुरक्षा, विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा 23 जनवरी 2021 को एल.बी.एस कालेज हरदा में समय 11.00 बजे से 01.00 बजे तक "मृत्यु दंड से बलात्कार नियत्रिंत किये जा सकते है" विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागी वाद विवाद पक्ष को स्पष्ट बताते हुऐ अपना नाम दर्ज करवाना सुनिश्चित करे, जिसमें कुल समय सीमा 05.00 मिनिट होगी।
जिला हरदा से प्रतियोगिता में प्रथम आने पर उक्त प्रतियोगी की सम्पूर्ण जानकारी पुलिस मुख्यालय भेजी जावेगी, महिला अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्रदेश स्तर पर चयनित कर प्रथम विजेता को पाँच हजार, तीन हजार तथा दो हजार रुपये पुरुस्कर स्वरुप प्रदान किये जायेंगे।
प्रतिभागी को अपना नाम, पता, ई-मेल आई.डी. एवं मोबाईल नंबर व अपना पासपोर्ट साईज फोटो और कोई एक पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड आदि साथ में लेकर आये ) प्रतियोगिता हेतु आयु, लिंग की कोई बाध्यता एवं कोई बंधन नही है। प्रतिभागी विवाद प्रतियोगिता में वाद विवाद पक्ष को स्पष्ट बताते हुऐ अपना नाम दर्ज करवाना सुनिश्चित करेगे। वाद विवाद प्रतियोगिता में कुल समय सीमा 05.00 मिनिट होगी। किसी भी प्रतिभागी द्वारा भेजी गई एक से अधिक प्रविष्टिया स्वीकार्य नही की जावेगी। उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी दिये गये नंबर 9669443079, 7049143838 पर सम्पर्क करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा चयनीत विजेताओं को 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जावेगा।
सम्मान अभियान के तहत 19 जनवरी 2021 को थाना सिविल लाईन के क्षेत्र खेडी मेहमूदाबाद में मुख्यालय द्वारा जारी पी.पी.टी.फिल्म एवं एनीमेशन दिखाये गये एवं शपथ दिलाई गई महिला जागरुकता सुरक्षा की जानकारी दी गई। उक्त टीम में निरीक्षक बबीता धुर्वे,महिला अपराध शाखा प्रभारी, उप निरीक्षक संदीप पवार,आर. शुशील गौर,प्रआर. नंदलाल बरकडे आर. हरीओम, आर. गजेन्द्र यादव आर. राकेश गौर, आर. राजेश कुशवाह, आर. अभिषेक, आर नवीन आर. नीलेश एवं स्टाफ उपस्थित रहा। महिला जागरुकता अभियान के दौरान हरदा डिग्री कालेज में मुख्यालय द्वारा जारी पीपीटी फिल्म एवं एनीमेशन दिखाये गये जाकर शपथ दिलाई गई।
महिला बाल विकास एवं वन स्टॉप सेंटर के द्वारा महिला जागरुकता अभियान के तहत अभियान में सामान्य महिलाए एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता उपस्थित रही। जिन्हे महिलाओं पर घटित अपराधो एवं जागरुकता के बारे में बताया गया जिसमें सहायक संचालक राहुल दुबे, प्रीति साहू, वन स्टाप सेंटर प्रशासक सुचिता एक्का उपस्थित रहे। जागरुकता भियान के तहत थाना छीपावड में शासकीय नवीन स्कूल में बालिकाओं को अभिय़ान की जानकारी दी जाकर शपथ दिलाई गई। पोस्टर चस्पा किये गये एवं महिला पर घटित होने वाले अपराधो की जानकारी दी गई।