राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को फूल वितरण एवं माला पहनाकर किया सम्मानित
|
-
|
टीकमगढ़ | 19-जनवरी-2021
|
 पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खरे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एमएल चौरसिया के निर्देशन में जिले में 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम का आयोजन यातायात पुलिस टीकमगढ़ द्वारा किया जा रहा है। आयोजन के तहत आज यातायात पुलिस द्वारा शहर के अस्पताल चौराहा पर यातायात रथ के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार- प्रसार किया गया। इस दौरान वाहन चलाने के यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को फूल वितरण एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को रोक कर यातायात नियमों व संकेतों का पालन करने की समझाइश दी गई। इस अवसर पर यातायात प्रभारी निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, सूबेदार उत्तम सिंह, आरक्षक मनोज, आरक्षक मनोज कुमार, आरक्षक आदित्य कुमार, महिला आरक्षक अफरोज खान, आरक्षक अनिल शर्मा, आरक्षक शकील खान, आरक्षक आकाश पांडे उपस्थित रहे।
(41 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|