सभी राजस्व अधिकारी, पटवारी एवं कोटवारों की जानकारी तत्काल भेजे-कलेक्टर
|
खिलचीपुर के ग्राम देहरा की उचित मूल्य दुकान के सेल्स मैन के विरूद्ध एफ.आई.आर. करने के दिये निर्देश, स्वास्थ्य, नगरीय निकाय, खाद्य एवं वेटनरी में कार्यो की समीक्षा
|
राजगढ़ | 20-जनवरी-2021
|
 सभी राजस्व सहित पटवारी, कोटवरों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में प्राथमिकता के साथ प्रेषित की जाये, ताकि कोविड़-19 के वैक्सीनेशन हेतु सूची अनुसार वैक्सीनेशन की व्यवस्था की जा सके।उक्त निर्देश कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा स्वास्थ्य,खाद्य, वेटनरी और नगरीय निकायों के कार्यो की समीक्षा के दौरान सभी राजस्व अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने नगरीय निकायों के कर्मचारियों को वैक्सीनेशन के लिये जानकारी की समीक्षा के दौरान पी.ओ.डूडा ने बताया कि विभाग द्वारा कर्मचारियों की जानकारी पोर्टल पर डाल दी गई है। उन्होने कहा कि नगरीय निकायों के प्रशासक स्वच्छता सर्वेक्षण में रूचि नही ले रहे है। यह ठीक नही है। उन्होने सभी प्रशासको एवं सी.एम.ओ. नगरीय निकायो को फिल्ड पर रहकर स्वच्छता सर्वेक्षण के अन्तर्गत निर्धारित बिन्दुओ पर नगर की साफ-सफाई आदि का कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिये। खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान जीरापुर में नवीन पात्रता पर्ची पर मात्र 47 प्रतिशत वितरण पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा सभी एस.डी.एम. को निर्देशित किया कि जिले में नवीन पात्रता पर्ची पर 90 प्रतिशत से अधिक वितरण होना सुनिश्चित किया जाएं। उन्होने एस.डी.एम. खिलचीपुर से पी.डी.एस. दुकान की जांच की जानकारी ली। एस.डी.एम. द्वारा पी.डी.एस. दुकान में खाद्यान्न का स्टॉक कम मिलने के पर कलेक्टर ने खिलचीपुर विकासखण्ड के ग्राम देहरा पी.डी.एस. दुकान सेल्स मैन श्री नारायण सिंह तंवर के विरूद्ध एफ.आई.आर. कराने के निर्देश डी.एस.ओ. को दिये।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|