लोक सेवा केंद्रों, कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाइन तथा कियोस्क संचालकों का प्रशिक्षण 22 जनवरी को
|
-
|
अशोकनगर | 20-जनवरी-2021
|
कलेक्टर श्री अभय वर्मा के निर्देशानुसार गेहूं उपार्जन के लिए ऑनलाइन किसानों के पंजीयन कार्य हेतु जिले के समस्त लोक सेवा केंद्रो, कॉमन सर्विस सेंटरों, एमपी ऑनलाइन तथा कियोस्क सेंटरो के माध्यम से पंजीयन किया जाएगा। इस कार्य के संबंध में 22 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जनपद पंचायत अशोकनगर एवं ईसागढ़ तथा दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जनपद पंचायत चंदेरी एवं मुंगावली के संचालकों,कम्प्यूटर ऑपरेटरों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
(48 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|