गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पुरूस्कार निर्णायक समिति गठित
|
-
|
रायसेन | 22-जनवरी-2021
|
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्य समारोह रायसेन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मैदान पर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव द्वारा मुख्य समारोह में होने वाले कार्यक्रमों के लिए पुरूष्कार निर्णायक समिति गठित की गई है। कलेक्टर श्री भार्गव द्वारा परेड प्रदर्शन पुरस्कार हेतु चयन और निर्णायक समिति में वन मण्डलाधिकारी श्री राजेश खरे वन मण्डल सामान्य रायसेन मो.न. 9424790650, जिला परिवहन अधिकारी श्री अरविन्द सिंह मेश्राम मो.न. 9926885347 तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री दीपम रायचुरा मो.न. 9424995280 को शामिल किया गया है। इसी प्रकार झॉकी पुरस्कार के लिए गठित चयन और निर्णायक समिति में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री राजकुमार सिंह मो.न. 9893018731, जिला कोषालय अधिकारी श्री राजेष कुमार गुप्ता मो.न. 8989138957 तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी मो.न. 9886016920 को शामिल किया गया है। गठित समितियों के सदस्यों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को कार्यक्रम स्थल गर्ल्स ग्राउण्ड रायसेन पर प्रातः 8.30 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सदस्य निर्धारित गणना पत्रक पर मूल्यांकन करेंगे तथा श्री रकीब उल्ला खान सहायक अधीक्षक, सदस्यों से गणना पत्रक प्राप्त कर एकजाई परिणाम पत्रक तैयार कर प्रभारी अधिकारी एससी शाखा को सौंपते हुए आगामी कार्यवाही सम्पादित करवाएंगे तथा प्रमाण पत्र एवं शील्ड का वितरण कराएंगे।
(37 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|