किसान पंजीयन कार्य 25 जनवरी से प्रारंभ
|
-
|
धार | 22-जनवरी-2021
|
मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा केन्द्र शासन की ‘‘विकेन्द्रीयकृत उपार्जन योजना’’ अन्तर्गत रबी विपणन वर्ष 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रूपए प्रति क्विंटल पर गेहूँ उपार्जन के लिए किसान पंजीयन का कार्य 25 जनवरी से प्रारंभ होकर 20 फरवरी तक किया जावेगा। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने अवगत कराया कि किसान पंजीयन के लिए जिले में 109 पंजीयन केन्द्रों पर प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक समस्त कार्य दिवसों में (रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर) किया जावेगा। भू-स्वामी किसान पंजीयन केन्द्रों के अतिरिक्त कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं गिरदावरी किसान एप्प के माध्यम से भी अपना पंजीयन करवा सकते है। सिकमीदार एवं वन पट्टाधारी किसान समिति स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्र से ही अपना पंजीयन करवा सकते है। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार नंबर, बैंक खाता, मोबाईल, समग्र आईडी तथा भूमि संबंधी दस्तावेज है। वनाधिकार पट्टाधारी/सिकमीदार किसानों को वन पट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति प्रस्तुत करना होगी। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी कृषकगणना से अनुरोध किया है कि वे अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर उपस्थिति होकर अपना पंजीयन करवाना सुनिश्चित करें।
(37 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|