जो नारी का सम्मान करें वही असली हीरो
|
महिला अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
|
उमरिया | 22-जनवरी-2021
|
 महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु प्रदेश सरकार द्वारा महिला सम्मान पखवाडा मनाया जा रहा है, जिसके तहत उमरिया जिले मे भी विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। महिला जागरूकता अभियान कार्यक्रम पुलिस प्रशासन द्वारा गत दिवस पाली महाविद्यालय में किया गया। अभियान में नारी सम्मान विषय पर रंगोली, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला सम्मान जागरूकता अभियान सम्मान के छठवें दिन महिला अपराधों से बचाव तथा साइबर अपराधों से सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। पाली महाविद्यालय महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुए पोस्टर का विमोचन किया गया एवं उपस्थित सभी छात्रो को पाली थाना निरीक्षक आरके धारिया द्वारा शपथ दिलाई गई कि हम अपने आसपास ऐसा वातावरण बनाएंगे जिसमें नारी अपने आप को सुरक्षित महसूस करें तथा उन्हें समान अवसर प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में पाली महाविद्यालय प्राचार्य डॉ गंगाधर ढोके, सी एल चनगुतिया,हरलाल अहिरवार, सिद्धकी,आरक्षक कमलेश अहिरवार,नितिन बासानी,हिमांशू तिवारी,अंकुश सिंह,शैली सोनी,मीनाक्षी विश्वकर्मा एवं सभी उपस्थित।
(38 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|