कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने की बस स्टैण्ड बुढार के पास अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही
|
-
|
शहडोल | 24-जनवरी-2021
|
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने आज शासकीय भूमि पर अतिक्रमको द्वारा बस स्टैण्ड बुढार के पहले आराजी नं. 1448/2 के अंश भाग में लगभग 10 डिसमिल में अतिक्रमणकारी द्वारा 06 दुकानो का अवैध निर्माण किया गया था। इसी प्रकार खसरा नं. 578 में लगभग 8 से 10 दुकाने बनाकर अवैध कब्जा किया गया था जिसे आज जेसीबी मशीन के माध्यम से भूमिगत करा दिया गया। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैष, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, एसडीओपी पुलिस श्री भरत दुबे, तहसीलदार बुढार श्री भरत सोनी, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बुढार एवं धनपुरी सहित काफी संख्या में पुलिस, राजस्व एवं नगरपालिका का अमला उपस्थित था।
(31 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|