अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सॉची में कार्यक्रम आयोजित
|
-
|
रायसेन | 24-जनवरी-2021
|
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सॉची में कन्या पूजन कर बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं के लिए चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना, छात्रवृत्ति योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पंख अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी बालिकाओं को सुरक्षा, जागरूकता, पोषण, जानकारी और स्वास्थ्य तथा स्वच्छता से जोड़ते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनका विकास सुनिश्चित करना है। ग्राम स्तर पर सामुदायिक पहल एवं जिम्मेदारी के साथ किशोरियों के विकास के लिये जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया।
(31 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|