मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया ’’पंख अभियान’’ का शुभारंभ
|
-
|
मण्डला | 24-जनवरी-2021
|
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत पंख अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की 501 आँगनवाड़ी और 12 वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण भी किया। जिला योजना भवन में विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्वेता तड़वे सहित विभिन्न स्कूल की चयनित बालिकाओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना, मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों के खातों में वन क्लिक के माध्यम से राशि का अंतरण किया गया। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाओं तथा शौर्य दलों की बालिकाओं से संवाद भी किया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रारंभ किए गए पंख अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को सुरक्षा, जागरूकता, पोषण, जानकारी और स्वास्थ्य तथा स्वच्छता से जोड़ते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनका विकास सुनिश्चित करना है। ग्राम स्तर पर सामुदायिक पहल एवं जिम्मेदारी के साथ किशोरियों के विकास के लिये जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत शिक्षा, सामाजिक कल्याण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विभाग द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जायेगा। पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर किशोरियों को उनकी रुचि अनुसार आत्मरक्षा का प्रशिक्षण और पंचायत स्तर पर वोकेशनल ट्रेनिंग भी दी जायेगी।
(42 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|