मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ''''म.प्र लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम'''' कार्यक्रम का आयोजन आज
|
-
|
छिन्दवाड़ा | 24-जनवरी-2021
|
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम, 2010 के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने पर 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे मिन्टो हॉल भोपाल में "म.प्र लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम" कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। जिला मुख्यालय पर इस कार्यक्रम को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में देखने और सुनने की व्यवस्था की गई है। साथ ही जिले के सभी लोक सेवा केन्द्रों पर भी लाइव लिंक http://webcast.gov.in/mp/cmevents द्वारा इस कार्यक्रम को देखा और सुना जा सकेगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं व व्यक्तियों का सम्मान और नवाचारों का शुभारंभ किया जायेगा।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे कन्या पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद दोपहर 12:02 बजे मध्यप्रदेश गान, दोपहर 12:05 से लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री द्वारा लोक सेवा गारंटी कानून और कार्यक्रम के संबंध में उद्बोधन, दोपहर 12:15 बजे लोक सेवा गारंटी कानून के क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप शासकीय सेवा व्यवस्था व नागरिकों के जीवन में आये परिवर्तन पर केन्द्रित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन, दोपहर 12:17 बजे मुख्यमंत्री द्वारा लोक सेवा और प्रशासन के क्षेत्र में हुये नवाचार और ई-पत्रिका का विमोचन, दोपहर 12:19 बजे लोक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सर्वोत्तम चिन्हित 3 जिले व 3 पदाभिहित अधिकारियों को सेवा सम्मान के लिये प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदाय करने, दोपहर 12:27 से सी.एम.जन सेवा और समाधान एक दिन से लाभान्वित 3 नागरिकों से चर्चा तथा दोपहर 12:37 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा।
कलेक्टर श्री सुमन ने सभी संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारियों निर्देश दिये हैं कि 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष/एन.आई.सी. के वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। साथ ही जिले के जिला एवं ब्लॉक स्तर के लोक सेवा केन्द्रों में भी टी.व्ही./स्क्रीन पर कार्यक्रम देखने के लिये समुचित व्यवस्था करें जिससे नागरिकगण दूरदर्शन के डी.डी.एम.पी.चैनल पर कार्यक्रम का लाईव प्रसारण कार्यक्रम सुविधापूर्वक देख सके। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि लोक सेवा केन्द्रों पर उपस्थित होने वाले आवेदकों, नागरिकों व प्रत्येक ग्राम पंचायत के अंतर्गत सचिव/रोजगार सहायक/स्व-सहायता समूह के सदस्यों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायतवार नागरिकों का www.mp.mygov.in पर और एम.पी.ऑनलाईन कियोस्क/सी.एस.सी. व्ही.एल.ई. के माध्यम से भी नागरिकों का प्री-रजिस्ट्रेशन कराया जाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम का विभिन्न सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्स-एप ग्रुप के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें और कार्यक्रम के हैशटैग एवं प्रोमो के वीडियो फिल्म को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर करें।
(36 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|