राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पंख अभियान का शुभारम्भ
|
मिन्टो हॉल में अयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया लाईव प्रसारण
|
आगर-मालवा | 24-जनवरी-2021
|
राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बालिका सशक्तिकरण हेतु पंख अभियान का शुभारम्भ किया गया। आगर जिले में समस्त आंगनवाडी केन्द्रो एवं ग्राम पंचायतो में मिन्टो हाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट किया तथा आंगनवाडी स्तर पर कार्यकर्ता व सहायिका के मोबाईल फोन के माध्यम से लिंक का उपयोग कर विभिन्न आयु वर्ग की बालिकाओं को लाईव प्रसारण दिखाया गया। आगर विकास खण्ड में आयोजित कार्यक्रम में आगर वार्ड 20 में किशोरी बालिकाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया। लाडली लक्ष्मी योजना अन्तर्गत बालिकाओ को मुख्यमंत्रीजी द्वारा वन क्लिक के माध्यम से छात्रवृत्ति का वितरण भी उक्त कार्यक्रम से किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी मनीषा चौबे, पर्यवेक्षक संगीता तोमर, कृष्णा कामरिया, सरिता नवरंग, निवेदित चौहान, मीना गोयल व अन्य आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित रही।
(36 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|