
सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2021 के जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड भिण्ड पर आज ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने जिला कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह रावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के साथ परेड की टुकडियों का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया।
सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2021 के मुख्य समारोह में शांति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोडे। मुख्य समारोह में परेड की टुकडियों ने हर्ष फायर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया को परेड की टुकडियों में 17वीं वाहिनी एसएएफ, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड एवं सेन्टमाईकल स्कूल-बैण्ड दल की टुकडियों ने सलामी दी।
परेड का नेतृत्व में परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी सिंह गुर्जर एवं द्वितीय कमान टूआईसी सूबेदार श्री प्रेमसिंह राठौर ने संभाली। समारोह के मुख्य अतिथि एवं मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया का कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने परेड की टुकडियों के कमाण्डरों से परिचय कराया। मंत्री डॉ भदौरिया ने मंच से लोकतंत्र सेनानी श्री केशव सिंह भदौरिया का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जिले के लोकतंत्र सेनानियों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनके निवास पहुंचकर सम्मानित किया गया।
सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने मुख्य समारोह में जिला पंचायत, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कृषि, शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उद्योग एवं अन्त्यावसायी विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, पशु चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सडक, लीड बैंक ऑफीसर भिण्ड द्वारा मनोहारी एवं आकर्षक झांकियां निकाली गई।

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 17वीं वाहिनी एसएएफ को प्रथम, जिला पुलिस बल महिला को द्वितीय एवं जिला पुलिस बल पुरूष को तृतीय पुरूष्कार के रूप में शील्ड प्रदान की।
सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने झांकियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रथम, शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान को द्वितीय एवं पशु चिकित्सा विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरूष्कार प्रदान किए। साथ ही मंत्री डॉ भदौरिया ने प्रदेश स्तर से राघव सिंह राठौर को बच्चों के संरक्षण के लिए बेहतर कार्य करने पर 50 हजार रूपये का चैक प्रदान किया गया। इसीप्रकार मंत्री डॉ भदौरिया ने सेन्टमाईकल बैंण्ड की टीम को 25 हजार रूपये प्रदान किये। इसीप्रकार उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी, पुलिस एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को पुरूष्कृत किया गया।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्री संजीव सिंह, पूर्व विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत सीईओ श्री आईएस ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार चांदिल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार कंचन, संयुक्त कलेक्टर श्री इकबाल मोहम्मद, एसडीएम भिण्ड-अटेर श्री उदयसिंह सिकरवार, डीएसपी हेडक्वाटर श्री मोतीलाल कुशवाह, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय राय सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी, पत्रकार, नगरीय निकाय एवं पंचायतो के पदाधिकारी, अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राऐं और भारी संख्या में शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।