विधिक सहायता प्राप्त बंदियों से ऑनलाईन दी गई जानकारी
|
-
|
सीधी | 27-जनवरी-2021
|
म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुार एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिला जेल सीधी में परिरूद्ध विधिक सहायता प्राप्त बंदियों से ऑनलाईन/वीडियो कालिंग के माध्यम से सम्पर्क करने एवं उन्हें उनके प्रकरण की जानकारी प्रदाय करने तथा उनकी समस्या की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया के पालन में दिनांक 27.01.2021 को दोपहर 01 बजे विचाराधीन बंदी कमशः रोहित उर्फ सोहिल उर्फ बाबा रावत धारा 363,366,376 एवं 3/4 न्यायालय प्रकरण क 352/19 एवं रजनीश कुमार कुशवाहा धारा 354 एवं 7/8 न्यायालय प्र.क. 198/20 न्यायालय योगराज उपाध्याय विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट/तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सीधी का वीडियो कान्फेसिंग के माध्यम से संवाद किया गया है।
उक्त बंदीगणो क्रमशः पक्ष समर्थन हेतु विधिक सहायता पैनल सूची से अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह परिहार एड़ एवं चन्द्रकृपा अवधिया एड. को नियुक्त किया गया है। पैनल अधिवक्ता द्वारा बंदीगण से उसके प्रकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई तथा उन्हें स्वयं का मोबाईल नं. भी दिया गया जिससें जेल नियमों के अन्तर्गत वह बन्दी अपने अधिवक्ता से मोबाईल के माध्यम से प्रकरण के संबंध में बात कर सके। सचिव देवीलाल सोनिया द्वारा उनके समस्या को सुना गया और अधिवक्ता नियुक्ति की जानकारी दी गई।
(33 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|