आंगनवाड़ी केन्द्र क्रं. 42 वार्ड- नं-22 में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
|
-
|
हरदा | 27-जनवरी-2021
|
 जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती शशीकला चंद्रा के मार्गदर्शन में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री के.एस. शाक्य तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह की उपस्थिति में आज 27 जनवरी 2021 को कोविड़-19 के चलते सोशल डिस्टेसिंग एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आंगनवाड़ी केन्द्र क्रं. 42 वार्ड नं 22 में किया गया। शिविर में उपस्थित महिलाओं को 125 भरण-पोषण, घरेलु हिंसा, दहेज प्रथा, म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, महिला एवं बच्चों से संबंधित अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अभय सिंह द्वारा शासन द्वारा संचालित निःशुल्क कानूनी सहायता संबंधी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
(32 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|