आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत के रूप में विकसित होगी राम टेकरी - मंत्री श्री सिसौदिया
|
110 फीट ऊँची श्रीराम की प्रतिमा होगी स्थापित पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
|
गुना | 27-जनवरी-2021
|
 पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कहा है कि गुना शहर के नजदीक राम टेकरी आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत के रूप में विकसित होगी। यहां 110 फिट श्री राम की मूर्ति स्थापित होगी और यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस हेतु सभी की प्रेरणा एवं सहयोग में आहूति की आवश्यकता है। यह कार्य टीम भावना से बिना नियम-कायदे उल्लंघन किए पूर्णं किया जाएगा। मंत्री श्री सिसौदिया ने यह बात आज यहां नारायणा होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री निलेश परीख, श्री शैलेन्द्र लुम्बा, श्री विनीत सेठ सहित नागरिक समूह के सदस्य एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे। आयोजित पत्रकार वार्ता के पूर्व कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम राम टेकरी में ध्यान केन्द्र एवं मंदिर की परिकल्पना को मूर्त रूप देने किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी तथा पॉवर प्वाइंट से एनिमेशन द्वारा राम टेकरी में प्रस्तावित विभागीय कार्यो विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया गया जिसे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रशंसा की तथा अनूठी पहल कहा।
(37 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|