26 जनवरी को 05 मरीज कोरोना पॉजिटिव आए
|
08 मरीज को किया गया डिस्चार्ज
|
बालाघाट | 27-जनवरी-2021
|
26 जनवरी 2021 को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 05 मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। शासन के प्रोटोकाल के अनुसार 08 मरीजों के ठीक हो जाने पर उसे 26 जनवरी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 3153 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 3058 मरीज शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 22 मरीजों का उपचार किया जा रहा है, 59 मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा रेफर किया गया है और 14 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अन्य जिलों एवं राज्यों में बालाघाट जिले के 412 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को बालाघाट जिले के 05 मरीजों के सेंपल कोरोना पाजेटिव पाये गये है। इन मरीजों में नगरीय क्षेत्र बालाघाट के वार्ड नंबर-13 का 25 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर-28 का 38 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय महिला व 60 वर्षीय महिला एवं वार्ड नंबर-25 की 42 वर्षीय महिला महिला शामिल है।
कोरोना पाजिटिव पाए गए मरीजों के उपचार के लिए जिला प्रशासन बालाघाट द्वारा पर्याप्त संख्या में बेड का इंतजाम किया गया है और 105 आईसोलशन बेड बनाए गए है। कोविड अस्पताल में आक्सीजन सुविधा युक्त 90 बेड का इंतजाम किया गया है। 27 जनवरी को शाम 06 बजे की स्थिति में कोविड आईसोलेशन बेड में से 06 बेड मरीजों से भरे हैं। आक्सीजन युक्त आईसीयू वार्ड में 01 मरीज भर्ती है। 15 मरीजों को होम आईसोलेशन में भर्ती रखा गया है। कोरोना पाजेटिव 1017 मरीजों को आरोग्य कसायम काढ़ा दिया जा रहा है। कोरोना जांच के लिए बालाघाट जिले से 73 हजार 83 सेंपल भेजे जा चुके है। इनमें से 68 हजार 787 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
(39 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|