बुधवार को 500 वाहन व 112 बैलगाड़ी आई नीलामी के लिए
|
-
|
खरगौन | 27-जनवरी-2021
|
बुधवार को कपास के 500 वाहन एवं 112 बैलगाड़ी नीलामी के लिए आई। खरगोन मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि बुधवार को कपास का अधिकतम भाव 6200, न्यूनतम भाव 4500 व औसत भाव 5425 रहा। इसके अलावा खरगोन अनाज मंडी में गेंहू का अधिकतम भाव 1785, न्यूनतम भाव 1650 व औसत भाव 1680 रहा। वहीं चना का अधिकतम, न्यूनतम व औसत भाव 3976-3976 रहा। जबकि मक्का का अधिकतम भाव 1311, न्यूनतम भाव 1155 व औसत भाव 1230, तुअर का अधिकतम भाव 5890, न्यूनतम भाव 4711 व औसत भाव 5560 एवं सोयाबीन का अधिकतम भाव 4535, न्यूनतम भाव 4180 व औसत भाव 4360 रहा।
(35 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|