क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव मदद की जाएगी- मंत्री श्री सिंह
|
प्रत्येक वर्ग के गरीब परिवारों के कल्याण की योजनाएं संचालित है- मंत्री
|
पन्ना | 27-जनवरी-2021
|
 प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने पन्ना प्रवास के दौरान गुनौर जनपद पंचायत का भ्रमण किया। जनपद मुख्यालय में आयोजित अन्तर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वयं बेटिंग करके किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मॉ सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण तथा कन्यापूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र का विकास करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। गुनौर जनपद पंचायत अब नगर पंचायत बन गयी है। अब यहां तेजी से विकास होगा। उन्होंने नगर पंचायत बनने पर नगरवासियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट मैच स्कूल के मैदान में खेला जा रहा है। अब यहां 80 लाख रूपये की लागत से एक पृथक से स्टेडियम का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा के लिए भितरीमुटमुरू बांध को बनाए जाने के लिए जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे कर प्रस्ताव शासन को भेजे जिससे बांध का निर्माण हो सके। तेंदूघाट पुल का निर्माण हो जाने से आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गयी है। पवई विधानसभा क्षेत्र में अनेक बांध बनाए गए हैं। जिससे पूरे शाहनगर क्षेत्र का जल स्तर ऊपर उठा है। जिससे पेयजल की समस्या से निजात मिलने के साथ सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई है। किसानों के आर्थिक स्तर में सुधार हुआ है। क्षेत्र में बहने वाली नदियों मंे बांध बनाए गए हैं। जहां भी संभव होगा वहां बांध बनवाए जाएंगे जिससे सिंचाई सुविधा के साथ साथ जल स्तर को उपर लाया जाए। मंत्री श्री सिंह द्वारा जनपद पंचायत पन्ना के ग्राम मकरंदगंज सिमरिया में जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्मित होने वाली नलजल योजना का शिलान्यास एवं सीसी रोड का लोकार्पण किया गया। यह नलजल योजना 143.21 लाख रूपये लागत से निर्मित होगी। इस योजना के तहत निर्मित होने वाली टंकी 125 के.एल. की होगी। जिससे गांव के प्रत्येक घर को नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। मकरंदगंज सिमरिया में सीसी रोड का लोकार्पण, सकतपुरा से शंकरपुरा सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने तालाब गहरीकरण एवं सौन्द्रयीकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। मंत्री श्री सिंह ग्राम झरकुआ में जल जीवन मिशन के तहत नलजल योजना का शिलान्यास करने के साथ अन्य सीसी रोड का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने इसी प्रकार ग्राम बरबसपुरा में विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसरों पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित कर रखी हैं। गरीब मजदूरों के कल्याण के लिए संबल योजना जिसका लाभ मजदूर भाईयों को लेना चाहिए। किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रखी हैं। प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान योजना तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना संचालित की हैं इन दोनों योजनाओं को मिलाकर किसान को वर्ष में 10 हजार रूपये दिए जा रहे हैं। गरीबों की कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना संचालित हैं। इसके अलावा शासन ने अनेक कल्याणकारी हितग्राहीमूलक योजनाएं संचालित कर रखी हैं। इनका पात्रतानुसार लाभ हितग्राहियों को लेना चाहिए। सम्पन्न हुए कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारीगण एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
(38 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|