दिव्यांगता परीक्षण शिविर में 123 दिव्यांगो का हुआ पंजीयन
|
-
|
सतना | 27-जनवरी-2021
|
 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप योजना अन्तर्गत बुधवार को जनपद पंचायत नागौद में दिव्यांगता परीक्षण शिविर में 123 दिव्यांगों का पंजीयन किया गया। जिसमें 66 पुरूष, 27 महिलाओं सहित कुल 93 लाभार्थियों को उपकरण वितरण हेतु चिन्हित किया गया। शिविर में प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जनकल्याण सौरभ सिंह, सीईओ जनपद पंचायत नागौद विन्धेश्वरी श्रीवास्तव, एलिम्को जबलपुर की टीम सहित दिव्यांगजन उपस्थित रहे। सामाजिक न्याय ने बताया कि 28 जनवरी को जनपद पंचायत मैहर, 29 जनवरी को रामपुर बघेलान एवं 30 जनवरी को जनपद पंचायत उचेहरा में प्रातः 10 बजे से दिव्यांगता परीक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। आगामी शिविरों में जिले के मेडिकल बोर्ड की टीम भी उपस्थित रहेगी। जो शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने का कार्य करेंगी।
(37 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|