(एक जिला, एक उत्पाद) - मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
|
-
|
सतना | 27-जनवरी-2021
|
 जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने होटल भरहुत में लगाई गई आजीविका मिशन एवं एक जिला-एक उत्पाद की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह, विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी, विधायक रैगांव जुगुल किशोर बागरी, कलेक्टर अजय कटेसरिया, योगेश ताम्रकार सहित अधिकारी जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ‘‘एक जिला-एक उत्पाद’’ में शामिल उचेहरा में निर्मित तांबा, पीतल और कांसे के बर्तन का अवलोकन किया। सतना जिले की पहचान माने जाने वाले बर्तन उद्योग में उचेहरा के तांबा, पीतल, कांसा के बर्तन का कुटीर उद्योग वर्षों से अपनी पहचान बनाए हुए है। इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण में मैहर का टमाटर, प्याज, लहसुन, करेला एवं बरबटी के प्रसंस्कृत उत्पाद तथा मिल्क प्रोडक्ट में रामपुर का खुरचन तीन उत्पादो को ‘‘एक जिला एक उत्पाद’’ में शामिल किया गया है।
(31 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|