किसानों से झांसे में नहीं आने का आग्रह
|
सोलर पम्प योजना में शरारती तत्व किसानों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं
|
उज्जैन | 12-फरवरी-2021
|
मप्र ऊर्जा विकास निगम के कार्यपालन यंत्री श्री आलोक व्यास ने बताया कि कतिपय शरारती तत्व जो दक्षिण भारत से आकर उन्हेल, नागदा, खाचरौद आदि के किसानों को बरगला रहे हैं। उन्हें यह झांसा दे रहे हैं कि वे उनके खेत की जमीन पर सोलर प्लांट लगा देंगे, जिससे उत्पन्न होने वाली विद्युत को डिस्कॉम कंपनी से क्रय करवा देंगे। इसके एवज में वे किसानों से 10 से 20 लाख रुपये नगद मांग रहे हैं। कार्यपालन यंत्री ने किसानों को आगाह करते हुए कहा है कि वे किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आयें। विश्वसनीय जानकारी के लिये ऊर्जा विकास निगम के आरटीओ आफिस केपास विशाला कॉम्पलेक्स में सम्पर्क कर सकते हैं। कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 0734-2920200 व ईमेल एड्रेस dreoujjain.mpuvn1982@gmail.com पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा विकास निगम द्वारा कुसुम व सोलर पम्प योजना किसानों के लिये कल्याणकारी दर पर संचालित की जा रही है। योजना का उद्देश्य है कि कृषकों को बिना बिजली व्यय के खेती के योग्य पानी सिंचाई हेतु मिल सके।
(13 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|