कृषको को मिट्टी परीक्षण के लिए नमूने लेने की विधि बताई
|
ग्राम जमुनी में कृषक सगोष्ठी आयोजित
|
आगर-मालवा | 14-फरवरी-2021
|
 नलखेड़ा विकासखंड के ग्राम जामुनी में आज रविवार को कृषि विभाग द्वारा कृषक संगोष्ठी आयोजित कर कृषको को मिट्टी परीक्षण हेतु नमूने लेने की जानकरी दी। संगोष्ठी में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एसके चतुर्वेदी, एडीओ, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, आत्मा तकनीकी वेद प्रकाश सेन के द्वारा कृषको को परीक्षण के लिए मिट्टी के नमूना लेने की विधि बताई। साथ ही अजोला उत्पादन तकनीक की जानकारी दी। कृषको को बताया कि खेत में मिट्टी परीक्षण के लिए सबसे पहले जिस खेत का नमूना लेना और जिस-जिस स्थान से नमूना लेना है , वहां पहले निशान लगा दें। उस स्थान से घास-फूस, कंकड़, पत्थर हटा दे। अब फावड़े या खुरपी से व्ही (v) आकार का करीब 15 सेंटीमीटर गहराई तक गढ्ढा खोदकर मिट्टी अलग कर दें। इसके बाद दीवार के साथ पूरी गहराई तक मिट्टी की परत काटकर निकाल लें। ऐसे ही खेत के बाकी स्थानों से भी मिट्टी का नमूना लें। अब सभी नमूनों का किसी साफ कपड़े या फिर पालिथीन पर अच्छी तरह मिला लें।नमूनों को एक वर्गाकार या गोलाई में फैलाकर चार भागों में बांट लें और आमने-सामने के दो भागों को रखकर बाकी फेंक दें। जब तक मिट्टी का कुल नमूना करीब 500 ग्राम न रह जाए।तब तक इस प्रक्रिया को करते रहे. इसके बाद मिट्टी के नमूने को लेकर एक साफ थैली में रखें और अपनी जानकारी लिखकर नजदीक के मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला में भेज दें।
(66 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|