कलेक्टर ने नर्मदा जन्मोत्सव की तैयारियों की की समीक्षा
|
-
|
अनुपपुर | 15-फरवरी-2021
|
 जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल अमरकंटक में आयोजित होने जा रहे माँ नर्मदा जन्मोत्सव की तैयारियों की आज यहाँ अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रमोहन ठाकुर ने विस्तार से समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मांगीलाल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मिलिन्द कुमार नागदेवे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पराजगढ़ श्री अभिषेक चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नर्मदा जन्मोत्सव हेतु अब तक हुई तैयारियों की जानकारी दी गई। बैठक में 18 फरवरी, 19 फरवरी एवं 20 फरवरी 2021 के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बैठक में जानकारी दी गई कि नर्मदा जन्मोत्सव के दौरान शोभायात्रा, अखण्ड कीर्तन, महाआरती, नर्मदा पूजन, कन्या पूजन, सन्तों का सम्मान होगा तथा नर्मदा की उत्पत्ति पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन होगा। बैठक में आयोजन की अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
(10 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|