समर्थन मूल्य पर उपज खरीदी हेतु कृषकों के पंजीयन हेतु 32 केन्द्र अधिकृत
|
आज से एमपीऑनलाईन, सीएसी सेंटर एवं कृषि उपज मंडियों में होगा पंजीयन कार्य
|
आगर-मालवा | 15-फरवरी-2021
|
शासन निर्देशानुसार द्वारा रबी उपार्जन वर्ष 2021-22 अन्तर्गत समर्थन मूल्य पर उपज खरीदी हेतु कृषकों के पंजीयन कराने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। अब कृषक अपना पंजीयन एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर एवं कृषि उपज मंडी आगर, बड़ौद, सुसनेर एवं नलखेड़ा में करवा सकते हैै। इसके लिए आगर-मालवा जिले में कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा द्वारा 32 केन्द्र पंजीयन के लिए अधिकृत किए गए हैं। अधिकृत पंजीयन केन्द्रों को जिला सूचना विज्ञान विभाग द्वारा आईडी, पासवर्ड जनरेट कर उपलब्ध करवा दिए गए है। इन केन्द्रों पर 16 फरवरी से कृषकों का पंजीयन करना शुरू हो जाएगा। अधिकृत पंजीयन केन्द्रों में कृषि उपज मंडियों के अतिरिक्त सुसनेर, पिपलोनकला, आगर, तनोडिया, नरवल, झलारा, सालियाखेड़ी, सोयत, पिपलोन खुर्द, भदवासा, फतेहपुर मेंढकी, बीजानगरी, निपानिया हनुमान, हरगनखेड़ी, तनोडिया, सुसनेर, बड़ोद, पिपलोन कला, असंध्या, बनोठीखुर्द, खेलागांव, सोयतकलां, चिकली परमार, हिरणखेड़ी के कॉमन सर्विस सेंटर पर पंजीयन का कार्य किया जाएगा। साथ ही एमपी ऑनलाईन कियोस्क बड़ौद एवं आगर पर पंजीयन का कार्य किया जाएगा।
(56 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|