राजस्व अधिकारियों की बैठक होगी 19 फरवरी को
|
-
|
बड़वानी | 16-फरवरी-2021
|
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन 19 फरवरी को प्रातः 11 बजे से कलेक्टरेट सभागृह बड़वानी में कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा की उपस्थिति में किया गया है। अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त बैठक में आरसीएमएस पर राजस्व प्रकरणों की स्थिति, राजस्व दफ्तर आपके द्वार अभियान की प्रगति, प्रधानमंत्री किसान से संबंधित मुद्दे, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, राजस्व वसूली, गेहूं तथा चना फसलों का उपार्जन पोर्टल पर सत्यापन, सीएम हेल्पलाईन, सीएम समाधान, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, भू-माफियाओं के विरूद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा, वन अधिकार अधिनियम के तहत लंबित दावों के निराकरण की प्रगति, अन्न उत्सव आयोजन की समीक्षा, नवीन पात्रता पर्ची एवं राशन वितरण की समीक्षा, राजस्व न्यायालय में प्रचलित प्रकरण, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य विषयों पर समीक्षा की जायेगी।
(21 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|