जिला स्तरीय ओपन टूर्नामेंट का आयोजन 26 से 28 फरवरी तक जिला अधिकारियों को सोंपे दायित्व
|
-
|
राजगढ़ | 17-फरवरी-2021
|
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला स्तर पर 26 से 28 फरवरी तक ओपन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री केदार सिंह ने टूर्नामेंट के आयोजन हेतु जिला अधिकारियों कर्मचारियों को दायित्व सौंपते हुए दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ जिला पंचायत श्री केदार सिंह ने खेल सामग्री व्यवस्था प्रार्थी व्यवस्था के लिए संभागीय खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग को, मैदान साफ सफाई, पेयजल, अस्थाई टॉयलेट, रेखांकन अन्य व्यवस्था के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजगढ़, फस्टऐड व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मैदान पर पुलिस व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी राजगढ़, सुचारू विद्युत व्यवस्था एवं माईक की व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री एमपीईबी राजगढ, मैदान के चारों ओर बेरीकेटिंग हेतु बल्लियों के लिए लोक निर्माण विभाग, कार्यक्रम संयोजक एंट्री कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्थिति स्वल्पाहार के लिए प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़, खिलाड़ियों की आवास योजना के लिए डीईओ और डीपीसी, तथा कार्यक्रम का प्रचार प्रसार के लिए जिला जनसंपर्क अधिकारी राजगढ़ को दायित्व सौंपे गये हैं।
(60 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|