सौगात : अलीराजपुर में पुस्तकालय का उदघाटन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान, कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने किया पुस्तकालय का उदघाटन
|
पुराने सहायक आयुक्त कार्यालय अलीराजपुर में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक संचालित होगा उक्त पुस्तकालय
|
अलिराजपुर | 18-फरवरी-2021
|
 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान एवं कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने पुस्तकालय का उदघाटन फीता काटकर किया। पुराने सहायक आयुक्त कार्यालय अलीराजपुर में उक्त पुस्तकालय भवन स्थापित किया गया है। युवाओं और विद्यार्थियों सहित अन्य को पुस्तकालय से कॉम्पीटिशन परीक्षाओं की तैयारी, साहित्य सहित अन्य ज्ञान वर्धक पुस्तकों के माध्यम से शैक्षणिक ज्ञान प्राप्ति हेतु उक्त पुस्तकालय स्थापित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चौहान एवं कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने पुस्तकालय भवन का अवलोकन भी किया। उन्होंने बैठक व्यवस्था, पुस्तकों एवं अन्य पढनीय सामग्री का भी अवलोकन किया।  पुस्तक कक्ष में मां सरस्वती के चित्र का पूजन, दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पमाला अर्पित किये। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उन्हें इस पुस्तकालय का अधिक से अधिक लाभ लेकर आगे बढने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने बताया उक्त पुस्तकालय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। इसमें विभिन्न कॉम्पीटिशन परीक्षाओं से जुडी, अन्य ज्ञान वर्धक पुस्तकें और साहित रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि पुस्तकालय में ओर पुस्तकें और साहित्यिक पढनीय सामग्री की व्यवस्थाओं हेतु कॉलेज प्राध्यापकगण एवं अन्य से सूची तथा आवश्यक जानकारी भी ली जाए। उन्होंने कहा उक्त पुस्तकालय के माध्यम से विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए विशेष प्रयास किये जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुस्तकालय के बाहर पूरी दिशा निर्देशों को भी अंकित किया जाए तथा उक्त पुस्तकालय से अधिक से अधिक विद्यार्थी जुडे इसके लिए विशेष प्रयास किये जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चौहान ने बताया उक्त पुस्तकालय युवाओं और विद्यार्थियों के लिए एक सौगात है। उन्होंने कहा वे भी उनकी ओर से पुस्तकें इस पुस्तकालय हेतु भेंट करेंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण ने बताया यह पुस्तकालयल विवेकानंद केरियर मार्गदर्षन हेतु महत्पूर्ण भूमिका निभाएंगा। उक्त पुस्तकालय की स्थापना से विद्यार्थियों को लाभ होगा। इस अवसर पर एसडीएम चन्द्रषेखर आजाद नगर सुश्री किरण सिंह अंजना एवं अन्य स्टॉफ कर्मचारीगण उपस्थित थे।
(8 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|