नवीन शिक्षकीय संवर्ग की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन
|
-
|
धार | 19-फरवरी-2021
|
कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ट के मार्गदर्शन में अध्यापक संवर्ग के कर्मचारियों के शासन के द्वारा नवीन शिक्षकीय सवर्ग में सविलियन पश्चात माध्यमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षकों की अनन्तिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बृजेशचन्द्र पाण्डेय ने अवगत कराया कि अध्यापक से नवीन शिक्षकीय संवर्ग में आये माध्यमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन संभागीय उपायुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास इंदौर संभाग इंदौर कार्यालय से जारी होना हैं। ऐसी स्थिति में जिले की विभागीय शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों की जानकारी का जिला स्तर पर संकलन किया जाकर वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किए जाने के पूर्व उस जानकारी का संबंधित माध्यमिक शिक्षकों को अवलोकन कराये जाने हेतु सूची संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराई गई हैं। सूची का अवलोकन पश्चात किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका सशोधन मय वाछित प्रमाण पत्रों को सस्था प्रधान के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए निश्चित समयावधि पश्चात संशोधित माध्यमिक शिक्षकों की सूची वरिष्ठता प्रकाशन हेतु वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित कर दी जायेगी। इसी कम में नवीन शिक्षकीय संवर्ग में आए प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जाकर अवलोकनार्थ विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय, संकुल प्राचार्यों को उपलब्ध कराई गई हैं। सूची में उल्लेखित कॉलमों का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए किसी भी प्रकार क दावें, आपत्ति हेतु वाछित प्रमाण पत्र संस्था प्रधान के माध्यम से प्रस्तुत करने पर यथा संशोधन किया जा सकेगा। पन्द्रह दिवस की समयावधि के पश्चात् प्राप्त दावा, आपत्तियों का निराकरण किया जाकर प्राथमिक शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जावेगा
(63 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|